जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने सामुदायिक रसोई घर जलेसर एव क्रय केंद्र पौण्डरी का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने सामुदायिक रसोई घर जलेसर एव
क्रय केंद्र पौण्डरी का किया औचक निरीक्षण

एटा 28 मई जिलाधिकारी सुखलाल भारती व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा आज हाॅट स्पाॅट क्षेत्र का निरीक्षण के तत्पश्चात ही तहसील जलेसर पहुॅचकर कोविड-19 के तहत कोरोना महामारी जैसी बीमारी की रोकथाम करने हेतु लगाया गया लाॅकडाउन के अन्तर्गत बाहर से आने वाले प्रवासी लोगों एवं गरीब लोगों के लिए बनायी गयी तहसील कार्यालय जलेसर में सामुदायिक रसोइ घर का औचक निरीक्षण करते हुये उन्होनें पाया कि रसोई घर में राशन वितरण हेतु रखे हुये आलुओं के पैकिटों की गुणवत्ता ठीक न होने पर नाराजगी प्रकट की और उन्होनें तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी को निर्देश दिये कि तत्काल आलुओं के पैकिट की गुणवत्ता अच्छी की जाये।
जिलाधिकारी सुखलाल भारती व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा* तहसील जलेसर से वापस एटा आते समय रास्ते में साधन सहकारी समिति इफको पौण्डरी स्थान पुन्हैरा का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होनें केन्द्र प्रभारी धर्मवीर सिंह से गेहॅु क्रय करने हेतु बारदाना के बारे में जानकारी प्राप्त की तो उनके द्वारा बताया गया कि केन्द्र पर 7500 बोरे उपलब्ध है और उन्होनें केन्द्र पर मौजूद इलेक्ट्रोनिक काॅटा भी चैक किया गया। उन्होनें केन्द्र प्रभारी से पूछा कि आपको कितना लक्ष्य दिया गया है तो उनके द्वारा बताया गया कि 6000 कुन्टल गेहूॅ खरीद लक्ष्य दिया गया है। उसके सापेक्ष हमारे द्वारा अब तक 3045 कुन्टल गेहूॅ की खरीद की जा चुकी है। उन्होनें कहा कि अगर किसानों के द्वारा केन्द्र की किसी प्रकार की शिकायत आती है तो कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें लक्ष्य के सापेक्ष गेहूॅ खरीद करने के निर्देश दिये। उसके बाद वहाॅ उपस्थित कृषक अखिलेश से जानकारी ली गयी कि आप केन्द्र पर विक्रय करने हेतु कितना गेहुॅ लाये हो। कृषक ने बताया कि 90-95 कुन्टल गेहॅु विक्री हेतु लाया हूॅ। उसके बाद वहाॅ मौजूद कृषक एवं मजदूरांे को जिलाधिकारी द्वारा मास्क भी वितरण किये।

 

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks