गैस एजेंसी की तरफ से मिला पीड़ित किसान को नया रसोई गैस
ककवन (बिल्हौर) : बीते दिन पहले ककवन के बस्तीपुरवा गांव मे लगी आग के बाद ककवन कस्बे मे संचालित ए एम द्रोपा राम गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने पीड़ित किसान के घर विमलेश के घर जाकर नए रसोई गैस सिलेंडर व चूल्हा सहित समान दिया गया संचालक अजंलि कुमार ने बताया कि किसान को आर्थिक मदद भी दी गई है साथ ही कम्पनी की ओर विधिक रूप से कार्यवाही के साथ मदद की जाएगी गौरतलब है कि किसान को अभी राजस्व विभाग की ओर मदद की इतंजार है