पशु क्रुरता अधिनियम के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शरीफनगर निवासी फहीम अहमद उर्फ फहीम उल्लाह पुत्र अब्दुल्ला, अकील अहमद उर्फ सरफराज पुत्र जमील अहमद के खिलाफ गोतस्करी का मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार रतुपूरा मोड़ से घेराबंदी कर दबोच लिया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से मजिस्ट्रेट ने उन्हें जेल भेज दिया।