अभियुक्त गिरफ्तार तथा एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद

*एटा ~ सकरौली पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त गिरफ्तार तथा एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉक डाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*गिरफ्तारी:-* दिनांक 27.05.2020 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा *कोविड़-19 लॉकडाउन चेकिंग* के दौरान सकरौली टिमरूआ बैरियर से अभियुक्त रोहित पुत्र सुरेश सिंह निवासी सत्यनगर टापा कलां थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद को एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकरौली पर *मु0अ0स0- 86 /2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:-*
1. रोहित कुमार पुत्र सुरेश सिंह निवासी सत्यनगर टापा कला थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद।

*बरामदगी:-*
1- एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks