जसरथपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

*एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 27.05.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना जसरथपुर पर पंजीकृत *मु0अ0स0 100/2020 धारा 498A, 304B, 201 भा0द0वि0 व 3/4 DP ACT* में वांछित चल रहे अभियुक्तगण 1. कालीचरन पुत्र लज्जाराम, 2. टिंकू उर्फ राज कठेरिया पुत्र कालीचरन, 3. कान्ता देवी पत्नी कालीचरन निवासी नदराला थाना जसरथपुर एटा को नथुआपुर तिराहे के पास से समय करीब 21.27 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-*
1. कालीचरन पुत्र लज्जाराम
2. टिंकू उर्फ राज कठेरिया पुत्र कालीचरन
3. कान्ता देवी पत्नी कालीचरन समस्त निवासीगण ग्राम नदराला थाना जसरथपुर एटा

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-*
1- उ0नि0 श्री गेंदालाल
2- का0 814 विजय सिंह
3. का0 1264 संजय
4. का0 972 सुगम कुमार
5. म0का0 407 विपिन यादव

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks