*कोविड-19 के चलते अपर पुलिस अधीक्षक एटा ने एडीएम प्रशासन के साथ मिलकर किया सब्जी मंडी व जेडएच कालेज स्थित क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 28.05.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री संजय कुमार द्वारा एडीएम प्रशासन एटा श्री विवेक कुमार मिश्रा के साथ मिलकर कोविड-19 के चलते सब्जी मंडी मार्केट का निरीक्षण किया गया तथा सभी को मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग कर सोशल डिस्टेंसिनग का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही क्वारंटाइन सेंटर जेएच कॉलेज का निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा वहाँ उपस्थित सभी को इस महामारी के दौरान साफ सफाई और सतर्कता बरतने हेतु व मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग कर सोशल डिस्टेंसिनग का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।