जिले में प्रतिदिन सक्रंमितों की संख्या में इजाफा होने से हडकंप

कोरोना बम के जिरसिमी में एक साथ तीन धमाके, जिले में प्रतिदिन सक्रंमितों की संख्या में इजाफा होने से हडकंप , अभी तक अठारह पॉजीटिव ,हॉट स्पॉट का निर्णय जांच के बाद

एटा ! आज बुधवार को फिर जिले में कोरोना बम ने कोतवाली देहात क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम जिरसिमी में एक साथ तीन जबर्दस्त धमाके करके क्षेत्र में जहां खलबली मचा दी तो वहीं जिले में प्रतिदिन पॉजिटिव केसों का इजाफा होने के चलते समूचे जिले में हडकंप जैसे हालात उतपन्न हो रहे हैं ! बीती रात्रि कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थिति ग्राम भगीपुर निवासी केसंर रोग से पीडित सेवानिवृत्ति पेशकार प्रेम कुमार पुत्र भूप सिहं की पोर्टल पर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हे सैफई मेडीकल कॉलेज भेजे हुऐ सिर्फ़ रात ही कटी थी कि सुबह सूर्य निकलने के बाद जैसे ही दोपहर को सूर्य उग्र होने के बाद गर्मी के तापमान ने जोर पकडा तो वैसे ही कोरोना वायरस के तीन बमो के एक साथ जबर्दस्त बिस्फोट एटा शहर से मात्र दस किलोमीटर की दूरी पर ग्राम जिरसिमी में होने से समूचे जिले में हडकंप जैसे हालात बन गऐ ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय अग्रवाल ने स्वराज्य टाइम्स को बताया कि ग्राम जिरसिमी के कुछ लोग मुम्बई मे जीवन यापन के लिए सपरिवार रहकर दिहाड़ी मजदूरी का कार्य कर रहे थे ! वैश्विक महामारी के बचाब व रोकथाम के लिए भारत सरकार द्वारा लागू किऐ गए लॉक डाउन के चलते फैक्ट्रियां बन्द होने से वह अपने गांव की ओर रूख कर लिऐ ! सीएमओ ने आगे बताया कि ग्राम जिरसिमी के रहने वाला दिहाड़ी मजदूर भी अपने परिवार के साथ जब गांव में लौटकर आया तो गांव वालों ने सुरक्षा की द्रष्टि से इनको गांव में नहीं घुसने दिया गया तब सूचना प्राप्त होने पर जिरसिमी के एक परिवार के कुल नौ लोगो को जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर उनके स्वैब के सैम्पल मेडीकल कॉलेज जांच हेतु भेजे गए थे! आज बुधवार को उनहत्तर सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमे ग्राम जिरसिमी की श्रीमती गीता देवी 25 वर्ष पत्नी गोविन्द व मनीषा 11वर्ष पुत्री सोहनलाल तथा मानदीप 9 वर्ष पुत्र सोहनपाल की रिपोर्ट पॉजीटिव होने के साथ ही उनके परिवार के अन्य छै लोगो की रिपोर्ट निगेटिव तथा सभी अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय अग्रवाल ने आगे बताया कि ग्राम जिरसिमी में यह परिवार मुम्बई से लौटने के बाद ग्राम में अन्दर प्रवेश कर यदि अपने घर मे रहा होगा अथवा गांव वालों के अनुसार कि इस परिवार को गांव में घुसने ही नहीं दिया गया है, इसकी जांच शीघ्र ही कराकर जो भी निष्कर्ष निकलेगा,उसी के आधार पर जिलाधिकारी सुखलाल भारती जी से वार्ता कर कार्यवाही की जाऐगी ! यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि यह परिवार गांव के अन्दर अपने घर मे रहा है तो गांव के हॉट स्पॉट घोषित किया जाएगा !
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks