*थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता – जमीनी विवाद के चलते हुई महिला की हत्या की घटना में वाॅछित चल रहे 15000-15000 रुपये के दो इनामिया अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना पिलुआ पुलिस द्वारा दिनांक 15.04.2020 को थाना पिलुआ के ग्राम नगला सुंदर में जमीनी विवाद को लेकर हुई महिला की हत्या की घटना में फरार चल रहे 15000-15000 रुपये के दो इनामिया अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.04.2020 को थाना पिलुआ पर सूचना मिली कि ग्राम नगला सुंदर थाना पिलुआ जिला एटा में दो पक्षों के मध्य विवाद हुआ है तथा फायरिंग हुई है इस सूचना पर थाना पिलुआ पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया। इस सम्बन्ध में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाना पिलुआ पर तहरीर दी गईं जिसके संबंध में थाना पिलुआ पर प्रथम पक्ष की तहरीर पर मु.अ.सं.- 89/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 336, 504, 506,188, 269, 270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम व द्वितीय पक्ष की तहरीर पर मु.अ.सं.- 90/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506, 188, 269, 270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटना में घायल श्रीमती कण्ठश्री पत्नी शेरसिंह उम्र करीब 60 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने पर दिनांक 11.05.2020 को मुअसं- 89/2020 धारा 302, 307, 34, 120बी, 147, 148, 149, 323, 336, 504, 506, 188, 269, 270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम में तरमीम किया गया। दिनांक 16.04.2020 को घटना में फरार अभियुक्तों में प्रथम पक्ष से दलवीर सिंह व सोनू तथा द्वितीय पक्ष से उमेश और छोटेलाल को तथा दिनांक 22.05.2020 को घटना में फरार चल रहे 15000 रुपये के इनामिया अभियुक्त महावीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आज दिनांक 26.05.2020 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे 15000-15000 रुपये के दो इनामिया अभियुक्तों को ग्राम ईटारी जाने वाले रास्ते के पास से समय करीब 04.30 बजे घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचा व चार जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पिलुआ पर आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- विवेक उर्फ विकेन्द्र उर्फ चैती पुत्र विजेन्द्र निवासी नगला सुंदर थाना पिलुआ, एटा
2- प्रदीप पुत्र रामदुर्वेश निवासी ग्राम नगला सुंदर थाना पिलुआ एटा।
*बरामदगीः-*
1- घटना में प्रयुक्त दो तमंचा व चार जिंदा कारतूस 315 बोर
Attachments area