बोरबेल से ईंट निकाल रहे दो मज़दूर बोरबेल ढह जाने से दब गए

एटा। अलीगंज तहसील के थाना नयागांव क्षेत्र के नगला गुलाल में बोरवेल बोरबेल से ईंट निकाल रहे दो मज़दूर बोरबेल ढह जाने से दब गए। मज़दूरों को बचाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य किया गया। डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी संजय कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी राहुल कुमार, एसडीएम पीएल मौर्य, सीओ अजय भदौरिया सहित अन्य अधिकारीगण एवं कई थानों का फोर्स मौजूद है।
             *डीएम, एसएसपी ने* अलीगंज के गांव नगला गुलाल पहुंच कर दो मजदूर बोरवेल में मिट्टी ढहने की वजह से दब जाने के दौरान मौजूद लोगो से वार्ता कर जानकारी की। जानकारी के दौरान प्रकाश में आया कि दोनों मजदूर जनपद फर्रुखाबाद के थाना बरमपुरी इलाके के रहने वाले है। मौके पर जेसीबी मशीन  की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।  बोरवेल के अंदर फंसने के बाद कड़ी मशक्कत करते हुए मज़दूरों को निकाला गया।  डीएम, एसएसपी ने रेस्क्यू कार्य में लगी पूरी टीम को बधाई दी।एटा से निशा कांत शर्मा की रिपोर्ट

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks