सीओ सिटी, सीओ सदर,सीओ सकीट ने किया शहर में ईद के चलते फ्लैग मार्च।, एटा
आज दिनांक 24 मई शाम 6:30 बजे शहर एटा में, कल सोमवार 25 मई को जहाँ सम्पूर्ण भारत देश में मुस्लिम समुदाय का बड़ा ही पावन पर्व ईद-उल-फितर के सुअवसर पर एटा में कोरोना बाइरस के कारण लाकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर शहर के सभी लोगों से आज नगर क्षेत्राधिकारी श्री राजकुमार लाउडस्पीकर से अपील करते हुए नगला पोता, मारहरा दरवाजा, पटियाली गेट, होली मौहल्ला आदि जगहों पर एटा के सीओ सिटी राजकुमार ने कहा कि ईद के दौरान सभी अपने घरों में रहकर ही नमाज अदा करें और मस्जिदों अथवा ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए नहीं जाएं। इसी के साथ-साथ कोई भी ऐसा सामूहिक आयोजन ना करें तथा एक दूसरे के गले मिलने से बचें एवं हाथ मिलाने से बचें जिससे आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सकें।इस अवसर पर एल आई यू इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी, नगर कोतवाली इंस्पेक्टर अशोक कुमार, पटियाली चौकी प्रभारी दिनेश कुमार, सुनहरी नगर चौकी इंचार्ज संजीव कुमार, गोदाम चौकी इंचार्ज अमरेश त्यागी आदि समस्त दल बल के साथ फ्लैग मार्च किय