शहर काजी ने की अपील ,घरो मे रहकर , सादगी से मनाएं ईद
बिल्हौर: बैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए राज्यसरकार लगातार प्रयास कर रही है ,कोरोना महामारी के कारण देश मे चौथा लाकडाउन चल रहा है आने वाले दिन मुस्लिम समुदाय के लोगो से शहर काजी मौलान अनीसुर्रहमान ने घरो मे रहकर व सादगी से ईद का त्योहार मनाएं जाने की अपील की है उन्होंने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि शासन -प्रशासन के निर्देशानुसार जिस तरह जुमे की नमाज अदा की जा रही है उसी प्रकार ईदगाह या मस्जिदों मे ईद की नमाज अदा करे। आप इस साल कोरोना वायरस और लाकडाउन के उज्र की बजह से नमाज ईद कि जमात मे हाजिर नही हो पा रहे है तो गुनहगार नही होगें इस दौरान शहर काजी ने लोगो से नए कपड़े सहित अन्य खरीददारी को सीमित मात्रा मे रखने के साथ गरीब व जरूरत मंद की मदद की अपील की है साथ ही शासन – प्रशासन के दिशा निर्देशो का पालन भी करने की अपील की है ।