एटा ~ अपर पुलिस अधीक्षक एटा तथा एडीएम प्रशासन ने सीओ सिटी कार्यालय पर आयोजित की पीस कमेटी की बैठक, उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों से की अमन चैन की अपील*
आज दिनांक 23.05.2020 को आगामी ईद के त्योहार तथा वर्तमान में चल रही वैश्विक महामारी कोरोना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री संजय कुमार एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन एटा श्री विवेक कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय पर संभ्रांत व्यक्तियों की एक गोष्ठी आयोजित की गई, उपस्थित लोगों से ईद के अवसर पर भाईचारा, शांति और सौहार्द्र बनाए रखने तथा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक अलग-अलग रहकर त्यौहार मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी को बताया कि वे अपने अपने घरों में ही नमाज अता करें।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई श्री अजय कुमार त्रिपाठी, तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।