मुरादाबाद से स्पेशल ट्रेन से पूर्णिया को रवाना हुए 1584 श्रमिक, ईद मनाएंगे घर

 प्रतिआत्मक तस्वीर

 

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से शनिवार को 44 डिग्री तापमान के बीच बिहार के लिए 1584 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए। पूर्णिया को जाने वाली मुरादाबाद से दूसरी ट्रेन है। श्रमिकों को रवाना करने को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन और रेल महकमा जुटा रहा। यह ट्रेन रास्ते में कटिहार, बरौनी में भी रुकेगी।

लॉक डाउन में फंसे श्रमिकों को मूल राज्यों में भेजा जा रहा है। मुरादाबाद से पूर्णिया के लिए शनिवार को दूसरी स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई। पहली ट्रेन में भी 1584 लोगों की बुकिंग हुई थी। आज भी इतने ही श्रमिकों को लेकर ट्रेन में बुकिंग की गई। ट्रेन से जाने वाले श्रमिकों को शेल्टर होम से बसों के माध्यम से स्टेशन तक लाया गया। दिन में तेज धूप से तपे श्रमिक अपना सामान लादकर स्टेशन परिसर से प्लेटफार्म तक पहुंचे।

प्लेटफार्म पर भी डाक्टर की टीमों ने थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट किया। इसके बाद स्टेशन पर लगे चेकिंग स्टाफ ने कोचों में लोगों को बैठाया। श्रमिक स्पेशल ट्रेन में श्रमिकों को रवाना करने के लिए एमडीएम ई लक्ष्मी शंकर सिंह, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक समेत पुलिस फोर्स और रेलवे के एसीएम नरेश कुमार सिंह रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks