भोजपुर के वाजिदपुर गांव में मासूम बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है करीब 250 मीटर के दायरे में क़ातिल के छिपे होने की आशंका है| शुक्रवार को पुलिस ने मृतक परिवार के करीबियों का रिकॉर्ड जुटाया जांच में यह साफ हो गया कि बच्चे की हत्या को किसी प्रोफेशन क्रिमिनल द्वारा अंजाम दिया गया है| एसपी देहात का दावा है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं | 3 से 4 दिनों के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा सकता है | पुलिस ने दूसरी और पोस्टमार्टम में बच्चे की हत्या बेरहमी से करने का खुलासा किया है थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी उस्मान के बेटे फैजान की घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित भट्टे पर गला काट कर हत्या कर दी गई थी परिवार वालों ने रंजिश से इंकार किया है | घटना के बाद एसएसपी अमित पाठक एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने मौके का मुआयना किया था शुक्रवार को थाना भोजपुर नीरज शर्मा और एसओजी की टीम ने दोबारा घटना स्थल का निरीक्षण किया फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए नमूने और फोटोग्राफी का भी अध्ययन किया 20 से अधिक गांव वालों के भी बयान दर्ज किए गए परिवार वालों में से भी जानकारी की | जांच में यह साफ हो गया कि फैजान का कत्ल प्रोफेसर क्रिमिनल द्वारा किया गया है| सूत्रों के अनुसार फैजान का कातिल 250 किलोमीटर के दायरे में छुपा हुआ है | पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है जिसमे कुछ सुराग हाथ लगे हैं|