खूं-रेंजी वारदातों के लिए विख्यात अलीगंज में चलता है अब कानून का राज 

खूं-रेंजी वारदातों के लिए विख्यात अलीगंज में चलता है अब कानून का राज  !
शूरमाओ की इस धरती पर हर चुनाव में होती है रोचक जगं  !
(एटा  )  जिला मुख्यालय से बाबन किलोमीटर सुदूरवर्ती विधान सभा क्षेत्र अलीगंज जो कि वर्तमान में फरूखाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा बनकर भगवा रगं में राममय होकर विकास की अग्रिम पंक्ति में आने के लिए शासन व सरकार स्तर पर  जद्दोजिहाद करते हुए अपने लोकप्रिय सासंद मुकेश राजपूत एवं राजनीति में अपनी एक अलग छवि रखने वाले प्रखर व्यक्तित्व के धनी विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा जन जन के प्रिय पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के सयुंक्त नेतृत्व में आगे कदम बढ़ाते हुऐ अपना अविस्मर्णीय इतिहास लिखने जा रहा है  !  पूर्व में यहां मिट्टी खुरखुरी होने के चलते बोली पर गोली की ठसक यहां की राजनीति को ही प्रभावित  नहीं करती थी बल्कि खूं-रेंजी वारदातों के लिए विख्यात अलीगंज में कानून का साम्राज्य कुछ नामचीन राजनीतिज्ञों के हाथ की मुठ्ठी में जकडकर फैसले लिया करता था  ! सन् 1747 में मुगल बादशाह याकूत खां ने फरूखाबाद की शमशाबाद जागीर की रियासत से अलीगंज की तरफ रूख करके यहां बसने के लिए खुरखुरी मिट्टी से अपने विशाल किले का निर्माण कराया था जो कि आज यहां के राजनेताओं की बेरूखी के चलते खँडहर में तब्दील हो  गया है  ! लेकिन शूरमाओ की इस धरती पर लोकतांत्रिक प्रणाली के आधार पर समपन्न होने वाला चुनाव चाहे कोई सा रहा हो , परन्तु राजनैतिक अखाड़े में लगोंट कसकर विजय श्री का वरण करने के लिए उतरने वाले राजनैतिक मठाधीशों मे जंग बडा रोचक होती है  ! यहां 1962 में पहली बार जनसंघ के टिकट पर लोकपाल सिंह ने काग्रेंस पार्टी के रूपनरायन को पराजित कर दीपक की जलती हुई लौ से उजाला किया था!इसके बाद 1969 में समपन्न हुऐ विधान सभा चुनाव में जनसंघ से सतीश चन्द्र शर्मा ने काग्रेंस पार्टी के दिग्गज चौधरी लटूरी सिहं यादव को महज 54 मतो के अन्तर से पराजित कर भगवा ध्वज फहराया ! बाद में राजनैतिक प्रतिस्पर्धा के प्रतिशोध में सतीश चन्द्र शर्मा का कत्ल कर दिया गया जिसमें दद्दा चौधरी लटूरी सिहं यादव सहित कई लोगों पर हत्या का मामला दर्ज हुआ! 1977 में काग्रेंस के विरूद्ध सभी दलों ने महागठबधंन तैयार कर जनता पार्टी बनायी जिससे अलीगंज विधान सभा क्षेत्र में जमीन पर मजबूत पकड़ रखने वाले उस समय के बाहुबलि राजनैतिक क्षत्रप माने जाने वाले वैश्य शिरोमणि गेंदालाल गुप्ता को राजनैतिक अखाड़े में उतारा गया!  गेंदालाल गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी काग्रेंस के चौधरी लटूरी सिहं यादव को कश्मकश के मध्य 354 मतो से पराजित कर भगवा ध्वज को लहराया  ! एक लम्बे अन्तराल के बाद देश में बहुत बड़ा बदलाव आया और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के नेत्रत्व में लडे गऐ लोकसभा व विधान सभा चुनावों में  गणितञों के सारे अनुमान ध्वस्त हुऐ और समूचा भारत भगवा हो गया  ! इस दौर में अलीगंज की खुरखुरी मिट्टी नें स्थानीय समस्याओं से ऊपर उठकर विकास को तरजीह दी  !उसी का परिणाम रहा कि समूचे प्रदेश के भगवामय होने के साथ ही अलीगंज की जनता ने एक नया इतिहास लिखा! उसने जहां लोकसभा पर मुकेश राजपूत का विजय वरण कर भाजपा में विश्वास व्यक्त किया तो वही विधान सभा क्षेत्र के कश्मकश चुनाव में युवा क्रान्तिकारी क्षत्रप सत्यपाल सिंह राठौर को जीत हासिल कराकर भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी ! इतना ही नहीं नगर पालिका परिषद के चुनाव में भी नगर के सम्मानित लोगों ने भाजपा को ही अपनी पार्टी मानते हुए नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं हर दिल अजीज ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू को नगर पिता चुनने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं की  ! आज उसी का परिणाम है कि खूं-रेंजी वारदातो के लिए विख्यात रहे अलीगंज में आज चलता है तो सिर्फ कानून का राज  ! बोली पर गोली की ठसक एवं बैलेट पर बुलैट अब  यहां अतीत की परछांई सी लगती है  ! सासंद मुकेश राजपूत जो स्वयं इसी विधान सभा क्षेत्र के निवासी हैं वह समय समय पर इस विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के बैनर तले होने वाले किसी भी कार्यक्रम को नहीं छोडते तो वहीं क्षेत्र के युवा तुर्क विधायक सत्यपाल सिंह राठौर अलीगंज के विकास में चार चांद लगाने के लिए नगर पालिका के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के साथ कभी प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी एवं भारत सरकार के ग्रहमंत्री राजनाथ सिहं सहित सरकार के अन्य मंत्रियो व अधिकारियों से मिलकर अलीगंज के विकास के लिए कुछ न कुछ नया करने का प्रयास करते ही रहते हैं  ! फिलहाल अलीगंज में स्टेडियम, रोडवेज बस स्टैंड सहित सभी ग्रामों के सम्पर्क मार्गो का पक्का कराने, ग्रामों में 18 घन्टे बिजली देने, सभी किसानों को किसान सम्मान निधि दिलाऐ जाने, थानों में पीडितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किऐ जाने तथा नगर पालिका परिषद क्षेत्र को सम्पूर्ण जिले में नं0- 1 बनाने की पहल जहां तीव्र गति से जारी है तो अब थानों में पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर लिखाऐ जाने वाले फर्जी मुकदमों पर विराम लगाया गया है  ! विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का मानना है कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी चाहते हैं  प्रदेश के हर व्यक्ति तक सरकार द्वारा क्रियान्वित की गयी सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे ताकि कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लौटकर आऐ ऐसा जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के समन्वय से कार्य किया जाना है, ताकि प्रदेश का पर नागरिक रामराज्य जैसा माहौल महसूस करे  !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks