एसडीएम व सीओ ने किया जलेसर में भ्रमण, सोशल डिसटेन्स के प्रति लोगो को किया जागरूक
जलेसर (एटा) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए आज शनिवार को जलेसर नगर में एसडीएम अरूण कुमार सिंह व सीओ रामनिवास द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण करते हुए नागरिकों व व्यापारियों को सोशल डिसटेन्स के प्रति जागरूक किया ! सीओ रामनिवास ने बताया कि कोविड-19 के प्रति आम आदमी को इसलिए जागरूक किया जा रहा है क्योंकि यह महामारी दिखाई नहीं पडती बल्कि किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से एक बडी समस्या बन जाती है ! सीओ रामनिवास ने लोगो को बताया कि इस महामारी से छुटकारा पाने के लिए मुंह पर मास्क एवं सोशल डिसटेन्स बहुत ही आवश्यक है ! उन्होने नगर के सम्मानित लोगों से मास्क लगाकर घर से बहार निकलने तथा सोशल डिसटेन्स बनाऐ रखने का आग्रह किया है !