बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद

*एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर क्षेत्र में एक बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 206/20 धारा 366, 363* में फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार कर *अपहृत बालिका को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।*

घटनाक्रमानुसार दिनांक 21.05.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 206/2020 धारा 366, 363 भादंवि* में फरार चल रहे दो आरोपियों को रामगढ़ि से पूर्व सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*अभियुक्तों का नामपताः-*
1- रवि कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी काशोंन थाना बागवाला, एटा।
2-राकेश पुत्र रक्षपाल निवासी ग्राम निवासी ग्राम मण्डनपुर थाना जलेसर, एटा।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- उप निरीक्षक श्री देवेन्द्र सारस्वत
2- आरक्षी0 नवीन कुमार
3- महिला आरक्षी आँचल गुप्ता

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks