गाजियाबाद*विभिन्न अंतर्राज्यीय /अंतर्जनपदीय सीमाओं पर स्थापित किए जा रहे हैं स्टैटिक बैकपैक/ वीएचएफ आरटी सैट*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद की अन्तर्राज्यीय *दिल्ली -गाजियाबाद बॉर्डर* व अन्तर्जनपदीय सीमाओं *गाजियाबाद- नोएडा /हापुड़ /बागपत/ मेरठ बॉर्डर, हाइवे/पेरिफेरल एक्सप्रेस वे* पर स्टैटिक वीएच एफ सैट स्थापित किए जा रहे हैं तथा पुलिसकर्मियों को पैट्रोलिंग हेतु *लाइट वेट अधिक फ्रिक्वेन्सी वाले पोर्टेबल बैकपैक वीएचएफ सेट* प्रदान किए जा रहे हैं ताकि रात्रि गश्त पेट्रोलिंग के दौरान कम समय में सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जा सके । करीब *6 से 10 किलोमीटर रेडियस* तक इससे सम्पर्क किया जा सकेगा।
इससे जनपद में *प्रवासियों के मूवमेंट* पर नजर रखी जा सकेगी वहीं *फोर्स के मूवमेंट* में मदद मिलेगी तथा *अपराधियों के मूवमेंट पर रोक* लगाई जा सकेगी, अपराध कर भाग रहे अथवा अन्य जनपदों से अपराध कर जनपद में घुसने वाले अपराधियों के बारे में तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिलेगी