कोरोना हॉट स्पॉट के चप्पे चप्पे पर हेल्थ डिपार्टमेंट की ‘व्हाइट आर्मी’ ने कमान संभाली..!
#एक_सेल्यूट-हेल्थ के इन कोरोना योद्धाओं को भी…!
एटा। 44 डिग्री तापमान और गर्म लू के थपेड़ों के बीच जब सारे शहर के लोग घरों मे दुबके बैठे रहे तब जिले का स्वास्थ्य विभाग कोरोना के अदृश्य दुश्मन से दिन भर लोहा लेता रहा। एटा शहर के होली मोहल्ला कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद एटा शहर का आधा पुराना एटा कोरोना के कंटेन्मेंट जॉन में तब्दील किया गया है। इस एरिया के चप्पे चप्पे पर हेल्थ डिपार्टमेंट की ‘ व्हाइट आर्मी’ डॉक्टर नर्स एवं लोकल एएनएम तथा आशा आंगनबाड़ी की संयुक्त टीम हॉट स्पॉट एरिया के घर घर मे दस्तक देती हुई जांच पड़ताल और बचाव की जागरूकता के प्रयास में मनोयोग से जुटी रही। होली मुहल्ला में कोरोना मरीज अकील अहमद की मौत के बाद इस इलाके में हेल्थ टीमो ने मोर्चा संभाल रखा है। कल से शुरू हुए जांच पड़ताल प्रारम्भिके स्वास्थ परीक्षण और सर्वे का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया। जिले के कर्मठ सीएमओ डॉ अजय अग्रवाल के नेतृत्व में एवं क्षेत्रीय अनुश्रवण अधिकारी डॉ भगवान दास भिरोरिया के निर्देशन में नगर क्षेत्र के स्वास्थ केन्द्र के प्रभारी डॉ एम पी सिंह डॉ ऋषभ सक्सेना डॉ आशीष वर्मा ने घर घर जाकर हेल्थ टीमो के कार्य का पर्यवेक्षण किया। इस अवसर पर डब्लू एच ओ के मॉनिटर विकास यादव का उत्साही सहयोग औऱ समन्वय बहुत सराहनीय रहा। एएनएम पूजा, कुसुम कुशवाह,प्राची सिंह, सोनी शर्मा,गीता कपूर,मीनाक्षी सिंह आदि ने प्रभावित क्षेत्र में इस आपात ड्यूटी को अंजाम दिया। विभागीय जानकारी के हवाले से बताया गया हाट स्पॉट क्षेत्र होली मोहल्ला सहित 7 अन्य मुहल्लों तक हेल्थ कोरोना वारियर्स लगभग 2500 घरों तक पहुंचे जिसके अंर्तगत लगभग 10 हजार लोगों के स्वास्थ की जानकारी हो सकी है। शुभ संकेत यह है कि इतने व्यापक जांच पड़ताल में सभी स्वस्थ पाये गये है। संदिग्ध मरीज नही मिले है एसीएमओ कोविड 19 के नोडल अफसर/एसीएमओ डॉ भगवान दास भिरोरिया देर शाम को बुलाई गई बैठक में समीक्षा करते हुए हेल्थ टीम को आवश्यक निर्देश देते हुये परीक्षण कार्य मे किसी तरह की शिथिलता न बरतने के सख्त निर्देश दिए। यहाँ यह भी स्पष्ट बता दे कोरोना सम्बन्धी लेख एवं विश्लेषण में हम लगातार कोरोना योद्धाओं को उत्साहित करने की अपील कर रहें जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे आपात स्थिति में इन सेवा प्रदाताओं को मनोबल बनाये रखना है क्योंकि ऐसे विषम समय मे यदि इन सबकी उपेक्षा हुई तो कोरोना से यह लड़ाई कमजोर पड़ जायेगी।
ऐसे में कोरोना खतरे से जूझ रहे शहर को हेल्थ टीम के कर्मठ योद्धाओं के त्याग समर्पण को नही भूलना चाहिए और इसका बदला हेल्थ एडवाइजरी का शत-प्रतिशत अनुपालन करके देना चाहिए। आइये तपती दोपहरी गर्म लू के थपेड़ों के बीच हमारी सेहत की फिक्र में जुटे इन योद्धाओं के प्रयासों को एक सेल्यूट कहें..!