लूट की योजना बनाते सात शातिर लुटेरे गिरफ्तार

*एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता – थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वॉट टीम द्वारा लूट की योजना बनाते सात शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पूर्व में की गई लूट व चोरी के चार मोबाइल, 33900 रुपये, सोने के आभूषण, दो मोटर साइकिल तथा 6 अवैध तमंचे व 10 जिंदा कारतूस बरामद, लूट व चोरी की कई घटनाओं का अनावरण।*
                वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लूटेरों/चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वॉट टीम द्वारा लूट की योजना बनाते सात शातिर लुटेरों को लूट/चोरी की दो मोटर साइकिल, सोने के आभूषण, नकदी, मोबाइल तथा भारी मात्रा में अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में हुईं लूट व चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है।
                घटनाक्रमानुसार दिनांक 20.05.2020 को थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वॉट टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर लूट की योजना बनाते सात शातिर लुटेरों को काली नदी पुल के पास झाड़ियों से समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार किया गया है तथा दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामातलाशी व मौके से दो संदिग्ध मोटर साइकिल, 6 तमंचे, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक सोने की चेन, चार कान के टॉप्स, एक अंगूठी, एक लॉकेट तथा 33900 रुपये की नकदी बरामद की गयी है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि भागे हुये दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वे सभी चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आज वे सभी यहॉ इकट्ठा होकर चोरी/लूट की योजना बना रहे थे। बरामद माल के सम्बन्ध में पूछे जाने पर गिरफ्तार अभियुक्त नीरज ने बताया कि दिनांक 29.02.2020 को उसने सुनील के साथ मिलकर थाना कोतवाली नगर के श्यामनगर कालोनी में आर्मी स्वास्थ कैम्प के पास से एक मो0सा0 के बैग से एक लाख अठ्ठतर हजार रुपये चोरी किये थे, तथा दोनों ने ही दिनांक 14.05.2020 को भी डीएम आवास के पास से एक वकील से बीस हजार रुपये छीने थे तथा दोनों ने परवेश के साथ मिलकर थाना अलीगंज क्षेत्र में भी चोरी लूटपाट की थी कुछ रुपये व टॉप्स उसी घटना के हैं तथा दिनांक 26.04.2020 को दोनों ने जयवीर के साथ मिलकर नेहरु नगर मोहल्ला में एक मकान में घुसकर मोबाइल फोन अटैची व 12000 रुपये चुराये थे। अभियुक्त रुमाल सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने आशाराम, नेकसू तथा वीरेन्द्र के साथ मिलकर दिनांक 25.01.2020 की रात्रि में कस्बा धुमरी में 31800 रुपये तथा सोने चॉदी के आभूषणों की चोरी की थी तथा उसने आशाराम व नेकसू के साथ मिलकर अलीगंज क्षेत्र में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त नेकसू ने बताया कि दिनांक 01.03.2020 की रात्रि में उसने वीरेन्द्र तथा रुमाल सिंह के साथ मिलकर आलूपुरा काली नदी के पास एक व्यक्ति से झपट्टा मारकर उसकी चैन लूटी थी तथा उसने वीरेन्द्र, जयवीर तथा रवीश के साथ मिलकर दिनांक 20.04.2020 को लूट का प्रयास किया था, जो सफल नहीं हो पाया था तथा उसने वीरेन्द्र व रवीश के साथ मिलकर दिनांक 10.03.2020 को थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में मोर्चा नहर के पास तथा दिनांक 13.04.2020 ग्राम लुहाड़ी खेड़ा में चोरी की थी इसके साथ ही उसने दिनांक 08.03.2020 की रात्रि में महिन्द्रा एजेंसी के पास से जनरेटर का सामान व कुर्सी आदि चोरी करके टिर्री में रखकर ले जाकर बेच दिया था। अभियुक्त जयवीर ने बताया कि बरामद कार्बन मोबाइल उसने थाना निधौलीकलॉ क्षेत्र से चोरी किया था। बरामद माल तथा घटनाओं में संलिप्तता के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-*
1. नीरज पुत्र रामदीन सिंह निवासी नगला समन थाना कोतवाली देहात एटा
2. सुनील पुत्र राधेश्याम निवासी मरगोजिया थाना कोतवाली देहात एटा
3. रुमाल सिंह पुत्र लाल सिंह बघेल निवासी निधौलीखुर्द थाना रिजोर एटा
4. आशाराम पुत्र देवसिंह निवासी रजपुरा थाना नयागॉव एटा
5. नेकसू पुत्र रामप्रकाश निवासी रजपुरा थाना नयागॉव एटा
6. वीरेन्द्र पुत्र हरवीर निवासी गोडा थाना पटियाली, कासगंज
7. जयवीर पुत्र कल्लू बहेलिया निवासी नगला भजना थाना पिलुआ एटा
*फरार अभियुक्तों का नामपताः-*
1. परवेश पुत्र हरविलास निवासी शेरपुर थाना अमांपुर, कासगंज
2. रवीश पुत्र रामदीन निवासी नगला समन थाना कोतवाली देहात एटा
*बरामदगीः-*
1. दो संदिग्ध मोटर साइकिल
2. 6 अवैध तमंचा व 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर
3. एक सोने की चेन, चार कान के टॉप्स, एक अंगूठी, एक लॉकेट
4. 33900 रुपये की नकदी
5. चार मोबाइल फोन

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks