पालिकाध्यक्ष की अनुकर्णनीय पहल से अब मोक्षधाम पर मिलेगा भोलेनाथ के श्री चरणों में ब्रम्हलीन होने का सौभाग्य
लोकहित में सौदंर्यीकरण के लिए विधायक ने किया भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित करने हेतु शिलान्यास
( एटा ) मनुष्य योनि में जन्म लेने के पश्चात जब अपनी आयु पूर्ण करके मानव मोक्ष की प्राप्त करता है , तो लोग यह कहते नहीं थकते कि देखो शहर का धन्नासेठ था लेकिन आज जब संसार को अलविदा कहा तो दोनो हाथ खाली है ! सब कुछ होते हुऐ भी कुछ भी तो नहीं ले जा सका ! अब चला गया तो कुछ समय बाद ऐसे हालात आऐगें कि वो जो चला गया कौन था, उसको लोग भूल जाऐगें! क्योंकि उसने जो कुछ भी अपने जीवनकाल में किया वह निहितार्थ था !हां यही सत्य है, लेकिन कुछ बिरले ऐसे भी होते हैं जो जाने अनजाने में लोकहित के भाव में बहकर कुछ बिरले ही कार्य कर जाते हैं , जब उन कार्यो का वर्णन किया जाता है तो उस महापुरुष का नाम पहली ही पंक्ति में गुंजायमान होकर अमर हो जाता है ! ऐसा ही एक नजारा गत दिवस अलीगंज नगर पालिका के युवा तुर्क पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू की अनुकर्णनीय पहल पर मानव जीवन के अन्तिम पडाव ( मोक्षधाम) पर देखने को मिला , जहां क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर द्वारा पचास फीट लम्बी भगवान भोलेनाथ की सगंमरमर की प्रतिमा की स्थापना के लिए विद्वान पंडितो के मंत्रोच्चारण के साथ ही पार्क के अन्दर शिलान्यास किया गया ! मोक्षधाम को सौन्दर्यात्मक स्वरूप प्रदान करने हेतु भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा की स्थापना का जो सकंल्प पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू एवं विधायक सत्यपाल सिंह राठौर द्वारा लेकर भूमि पूजन का कार्य प्रारंभ किया गया है उसके लिए नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य लोगों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है ! क्योंकि मोक्षधाम पर भोलेनाथ की प्रतिमा की स्थापना से जहां अद्वितीय अविस्मर्णीय सौन्दर्य के दर्शन होगें तो वहीं भगवान भोलेनाथ के श्री चरणों में ब्रम्हलीन होने का सभी वर्ग के लोगों को सौभाग्य प्राप्त होगा !