प्रशिक्षार्थियों ने मास्क तैयार कर गरीबों की सहायतार्थ डीएम को सौंपे*

*प्रशिक्षार्थियों ने मास्क तैयार कर गरीबों की सहायतार्थ डीएम को सौंपे*
एटा। कोरोना की लड़ाई में एक तरफ जहां संक्रमण का खतरा बना हुआ है तो वहीं विभिन्न माध्यमों से जनता को जागरूक करने एवं गरीबों की सहायता से हर कोई आगे हाथ बढ़ा रहा है। इसी क्रम में जनपद एटा में राजकीय आईटीआई में अध्ययनरत एक दर्जन से अधिक छात्राओं द्वारा अपने-अपने घर पर मास्क बनाये जाने का सिलसिला लगातार जारी है। छात्राओं द्वारा तैयाए किए गए 500 मास्क बुधवार को आईटीआई के प्रधानाचार्य ने डीएम सुखलाल भारती को जिले के गरीबों, निर्धनों, असहायों की सहायता हेतु सौपे। इस दौरान प्रधानाचार्य अवधेश सिंह, अनुदेशक सुभाष चन्द्र, लोकेन्द्र सिंह वरिष्ठ सहायक आदि मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks