लाॅक डाउन का उल्लंघन करने बालों पर करें कठोर कार्यवाही-डीएम-रिपोर्ट.निशाकांत शर्मा

*लाॅक डाउन का उल्लंघन करने बालों पर करें कठोर कार्यवाही-डीएम*
*डीएम एसपी ने किया क्वारंटीन व थर्मल स्क्रीनिग सेन्टर का निरीक्षण*
*कोंच* कोबिड-19 वायरस के चलते नगर के बाहरी क्षेत्र में स्थित रॉयल गार्डन एवं कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में बनाये गये क्वारंटीन सेन्टर का जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार ने निरीक्षण करते हुए व्यवस्थायें परखीं और व्यवस्थाओं में लगे स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।डीएम व एसपी ने क्वारन्टीन व थर्मल स्क्रीनिग सेन्टर का निरीक्षण करते हुए कहा कि साफ सफाई व्यवस्था बेहतर रखें और आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर आवश्यक होने पर उन्हें क्वारन्टीन अथवा होम क्वारन्टीन करें।डीएम ने कहा कि होम क्वारन्टीन किये गये लोगों के  अगर बाहर निकलने की खबर मिले तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करें।डीएम ने इस दौरान बाहर से आने वाले प्रवासी लोगों की व्यवस्थाओं के बाबत एसडीएम अशोक कुमार व तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा से जानकारी ली।डीएम एवं एसपी ने नगर के मुख्य मार्ग सहित नई बस्ती,लवली चौराहा, स्टेट बैंक, बजरिया आदि क्षेत्रों में जारी लॉक डाउन की हकीकत परखी।डीएम ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें व आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें और बाहर निकलने पर मास्क से अपना मुँह अवश्य ढकें।उन्होंने कहा कि समय समय पर सेनेटाइजर का प्रयोग करें व लॉक डाउन में जारी निर्देशों के तहत ही अपनी दुकानें खोलें।उन्होंने वन साइड नियम का पालन करने की भी अपील दुकानदारों से की।तथा स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि लाॅक डाउन के उल्लंघन करने बालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करे। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय कुमार, पालिका ईओ बुद्धिप्रकाश, आरआई सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक इमरान खान आदि मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks