उत्तर प्रदेश: चरणबद्ध तरीके से खुल सकता है लॉकडाउन

वीकेंड और नाइट कर्फ्यू रह सकता है जारी
कई गतिविधियों में छूट भी मिलेगी
अब से 24 घंटे में होने वाला है फैसला
♟️उत्तर प्रदेश में एक जून से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन को खोला जा सकता है इस फैसले पर आने वाले 24 घंटे में सरकार अंतिम मुहर लगाएगी
♟️सूत्रों की मानें तो सरकार अचानक से लॉकडाउन में पूरी तरह से छूट नहीं देना चाहती है इसका कारण यह हैकि सरकार को डर है कि इससे कोरोना के मामलों में अचानक से फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है. इसलिए अलग-अलग फेज में कई तरह की गतिविधियों में छूट दिए जाने का सरकार ने मन बनाया है
???? कोरोना के मामलों में 82% से ज्यादा की कमी!
♟️करीब 23 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में कोरोना केस में अब तक 82 प्रतिशत से ज्यादा कमी आई है
♟️सरकार का मानना हैकि लॉकडाउन के चलते ही संक्रमण के मामलों में गिरावट हुई है
♟️बता दें कि प्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी रेट 22 प्रतिशत से घटकर एक प्रतिशत पर आ गई है
???? किन गतिविधियों में छूट मिल सकती है?
♟️शादी का सामान बेचने वालों को छूट मिलने के आसार
♟️गारमेंट्स की दुकानों को भी छूट मिलने के आसार
♟️किराना, सब्जी व फल दुकानो को भी छूट मिलने के आसार
???? नोट: तीन दिन एक तरफ की दुकानें और तीन दिन दूसरी तरफ की दुकानों के खुलने पर लिया जा सकता है फैसला!