कानपुर
*सोशल डिस्टेटिग का पाठ पढ़ाने गये दरोगा को अतिक्रमण कारी दुकानदारों ने दौड़ाया*
*👉🏻अराजकता के लिए कई बार दी जा चुकी है बारनिंग*
*👉🏻वही मामले को दे रहे है तूल जिनके साथ लॉक डाउन में हुई कार्यवाही*
*👉🏻 दरोगा भी पक्ष रखकर झुकने को तैयार नहीं*
*चित भी मेरी पट भी मेरी सिक्का मेरे बाप का* यह कहावत ग्वालटोली थाना क्षेत्र की खलासी लाइन के अतिक्रमण कारी दुकानदारों व अराजकता फैलाने वालों पर इस कोरोना वायरस के आपातकाल में इस फ़ोटो को देख कर सही साबित उस समय होता है जब स्थानीय थाने के दरोगा देवी शरण सिंह ने यहां की अराजकता को फोटो खींचने लगे ताकि इन पर कानूनी कार्यवाही कर सके इस दरमियान अतिक्रमण किये दुकानदारों ने महिलाओं को आगे कर दरोगा से हाथापाई की इस दौरान किसी तरह से यह दरोगा वहां से निकले। हालांकि जहां तक फोटो से इस मुख्य सड़क पर किया गया अतिक्रमण, ताश, जुआ व नशे बाजी किसी से छुपी नहीं है। जिसका विरोध भी समय-समय पर जाम में फंस जाने वाले वाहन चालक करते है। हालांकि अब दुकानदारों ने लामबंद होकर दरोगा की घेराबंदी सोशल मिडिया में-भी करनी शुरू कर दी है।