
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं- 171/2021 धारा 363 भादंवि में वांछित चल रहे आरोपी युवक शिवम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 27.04.2021 को वादी द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 27.04.2021 को उसकी पुत्री जो इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है, उसी के साथ पढ़ने वाला शिवम पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी मेदूपुरा थाना जैथरा जिला एटा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअसं- 171/2021 धारा 363 भादंवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 28.05.2021 को मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग के वांछित आरोपी युवक शिवम पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी मेदूपुरा थाना जैथरा एटा को वरना तिराहे के पास से समय करीब 09.35 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
- शिवम पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी मेदूपुरा थाना जैथरा एटा
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- उ.नि. अनुज कुमार शर्मा।
- का. धर्मेंद्र सिंह।
- का. सतेंद्र सिंह