दबंगों ने तमंचे लहराते हुये घर में घुसकर पति पत्नी को पीटा, एक का सिर फोड़ा-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

*दबंगों ने तमंचे लहराते हुये घर में घुसकर पति पत्नी को पीटा, एक का सिर फोड़ा।*
मामला थाना कोतवाली देहात के मरथरा चौकी क्षेत्र के गांव समदपुरा में आज शाम 5:30 बजे जब महेंद्र सिंह पुत्र घासीराम और उनकी पत्नी ईश्वर देवी अपने घर थे कि उसी समय अचानक गांव समदपुरा के ही दबंग लोग सहदेव पुत्र रोशनलाल, जमुनादास पुत्र सहदेव और रामेश्वर पुत्र सहदेव अपने साथ तमंचा और लाठी-डंडों को लेकर गाली गलौज करते हुए महेंद्र सिंह के घर में घुसकर, मारपीट करना शुरू कर दिया जिसमें महेंद्र सिंह सिंह के सिर में गंभीर चोट तमंचे की बट लगने से आई है और पत्नी ईश्वर देवी को दब्ब चोट आयीं है, पीड़ित महेंद्र सिंह का कहना है ये लोग गांव में शराब का अवैध धंधा बड़े स्तर पर करते आ  रहे हैं जो कई बार पुलिस के हत्थे भी चढ़े हैं जिससे चिड़ के कारण आय दिन ये दबंग लोग , महेंद्र सिंह के घर के सामने गाली गलौज करते रहते थे लेकिन आज मौका पाकर घटना को अंजाम दिया। सूत्रों से पता चला है  देर रात तक पीड़ित की एफ आई आर दर्ज नहीं  हो सकी, और नाहीं किसी की गिरफ्तारी हुई है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks