*नहर में उतराते मिले दो सगी बहनों के शव*
*कोंच* एट थाना क्षेत्र के ग्राम इंगुई खुर्द निबासी महबूब की तीन नावालिग बेटियां महक(17)कशिश (16)जास्मीन(12)और नावालिग पुत्र अरबाज(15)वर्ष गांव के पास से ही गुजरी हमीरपुर शाख नहर में दिन सोमवार को दोपहर के बक्त नहाने के लिए गए थे लेकिन अचानक से नहर के तेज बहाव में वह बहने लगे तभी खेतो में जानवर चरा रहे ग्रामीण की उन पर नजर पड़ी तो वह बचाने के लिए नहर में कूंद पड़ा और अरबाज एवं महक को निकाल लिया लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण वह जास्मीन एवं कशिश को निकालने में असफल रहा जैसे ही यह खबर परिवारीजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए और बदहबास होकर ग्रामीणों संग नहर की ओर दौड़ पड़े तभी इसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर चौकी प्रभारी शीलबन्त सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और गोताखोरों के साथ कशिश औऱ जास्मीन की तलाश में जुट गए घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार क्षेत्राधिकारी आर पी सिंह और थानाध्यक्ष विनोद पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और दोनों बहनों की तलाश में जुट गए लेकिन प्रशासन एवं गोताखोरों को निराशा ही हाँथ लगी। घटना के बीस घण्टे बाद मंगलवार की सुबह घटना स्थल से एक किलो मीटर आगे नहर किनारे झाड़ियों में जास्मीन व कशिश के शव उतराते हुए मिले जिन्हें निकलवाकर पुलिस कार्यबाही करने लगी तो परिजनों व ग्रामीणों ने किशोरियों के शवों का पोष्ट मार्टम न कराने को कहा पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर शवों को परिजनों को सौंप दिया।