
एटा :-विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि उ.प्र.के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गायो की सुरक्षा,तथा खानपान,तथा सडकों पर घूम रहे गोवंशो के लिए काफी चिंतित रहते हैं तथा उनके लिए गौशालाएं बनवाई तथा वही अवागढ थाने की पुलिस गायो को बचाने मे नाकाम सावित हो रही है एक डेढ़ महीने पहले पोंडरी में गायो के अवशेष प्राप्त हुए थे तथा कल दिनांक 18-5-21को अवागढ मे पुन:गोकशी की घटना हुई जिसकी सूचना जैसे ही अवागढ़ बजरंगीयो को लगी वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गये तथा गाय को काटने वाला मुख्य आरोपी अनवार पकड़ा गया।
श्री चौहान ने कहाँ कि सूत्रो द्वारा पता चला है कि इस तरह की घटनाओं मे थानाध्यक्ष महोदय का खुला सर्मथन रहता है इसीलिए यह लोग निसंकोच होकर घटनाओं को अंजाम दिये जा रहे है हम जिला प्रशासन से मांग करते है कि ऐसे लोगों पर एन एस ए,रासुका, गैगस्टर जैसी धाराओं मे कार्यवाही की जाये तथा वाकी लोगो को शीघ्र गिरफ्तार किया जाये तथा अवागढ थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार कुरील को तत्काल हटाकर उनकी भी जांच कराई जाये तथा अगर दोषी पाये जाये तो उनके खिलाफ भी कडी कार्यवाही की जाये।गोकशी की हत्या की जिम्मेदारी उस क्षेत्र के अधिकारीयो की फिक्स की जाए।तभी जाकर इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकती है।