कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से कराया जाएगा पालन

नवागत एसडीएम मानवेन्द्र सिंह ने संभाल जलेसर तहसील का चार्ज, जलेसर: तहसील में तैनात उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा के स्थानांतरण के बाद मानवेंद्र सिंह ने उप जिलाधिकारी का चार्ज ग्रहण किया है।
बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जलेसर तहसील का चार्ज ग्रहण किया। नवागत उप जिलाधिकारी ने बताया थी उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था के साथ ही चुनाव पूर्व विवादों का निबटारा तथा जनसामान्य की समस्याओं का निवारण करना है। उन्होंने कहा कि कोविड गाइडलाइन का शासन की मंशानुसार कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जिन दुकानों को खोलने की छूट दी गई है उनकर अलावा यदि कोई भी दुकान खुलती है तो कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।