प्रस्तावित 1000 बसों की अनुमति के लिए जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

श्रमिक / कामगारों के लिए कांग्रेस पार्टी दुआरा प्रस्तावित 1000 बसों की अनुमति के लिए जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

एटा जिला gfकांग्रेस कमेटी एटा /शहर कांग्रेस कमेटी एटा के नेतृत्व में बहन प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी , मा अजय कुमार लल्लू भईया जी के निर्देशानुसार आज कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एटा कोे नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने आपको पत्र भेज कर प्रदेश में 1000 बसों को चलाने की अनुमति माँगी थी । दिनांक 17 मई , 2020 को कांग्रेस पार्टी ने 500 बसों को देश निर्माता श्रमिको की सेवा में उत्तर प्रदेश राजस्थान बार्डर पर खड़ा कर दिया । लेकिन आपकी सरकार दुआरा अनुमति नही मिली ।
महोदय भयानक गर्मी पड़ रही । हमारे भाई बहन पैदल बिना खाये पिये चल रहे है । कुछ लोगो ट्रकों , जुगाड़ गाड़ियों,रिक्शा,ऑटो से हजारों किलोमीटर की यात्रा करके आ रहे है । रोजाना कही न कही से दिल दहला देने वाली दुर्घटनाए हो रही है । प्रदेश में 60 से अधिक मजदूर भाई बहन सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए है।
इस आपदा में हम सबको मिलकर लड़ना है। हम आपको निवेदन कर रहे है कि मजदूर भाईयो के लिए कांग्रेस पार्टी को बसे चलाने की अनुमति प्रदान करे।
ज्ञापन देने वालो में एकेश लोधी जिला अध्यक्ष , बीनीत पारासर ,शहर अध्यक्ष चोबसिंह धनगर,ठाकुर अनिल सोलंकी ,रामकुमार सक्सेना,इंजीनियर नुरमोहमद, कैलास सगर ,गगन सविता आदि।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks