मुरादाबाद मे अभी राज्य सरकार का आदेश आने तक लॉक डाउन जस का तस रहेगा। जैसे ही शासन से कोई नई गाइड लाइन आएगी उसी अनुसार बदलाव किया जाएगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जारी गाइड लाइन के क्रम मे यूपी सरकार के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन होगा।
मुरादाबाद में किसी भी तरह की कोई अतिरिक्त राहत का आदेश का जो आदेश होगा उसका पालन होगा। लॉक डाउन 4 मे केंद्र सरकार ने गाइड लाइन जारी कर दी है। अभी यूपी सरकार की ओर से नई गाइ़ड लाइन नहीं आई। ऐसे में जिला प्रशासन ने कहा है कि जो लॉक डाउन के नियमों का पालन करवाया जा रहा है वह होता रहेगा। केंद्र सरकरा के आदेश जारी हो चुके हैं। जल्द ही राज्य सरकार की गाइड लाइन सभी जिलों को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जिन जिलों को रेड जोन में रखा गया है वहां पूरी तरह ऐतिहात और सतर्कता बरती जा रही है। जो सुविधाएं और राहत दी जा रही है अभी जारी है। जैसे ही किसी तरह के फेरबदल या अतिरिक्त राहत का आदेश आएगा उसका पालन करवाया जाएगा।