भोजपुर पुलिस ने कोरोना संक्रमण बीमारी के चलते रविवार को एसएसपी अमित पाठक के आदेश लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले दो युवकों गिरफ्तार किया और अनावश्यक रूप से घूमने वाले के खिलाफ मुख्य चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर 55 वाहनों के ई चालान काटे तथा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही भोजपुर कस्बा इंचार्ज अनुज कुमार अहलावत ने भोजपुर बस स्टैंड पर, उप निरीक्षक रामनिवास, उपनिरीक्षक ओमकार पवार, दलपत सिंह आदि ने अपने-अपने हल्का क्षेत्र में वाहनों के चालान कांटे तथा इस्लाम नगर चौकी इंचार्ज ब्रजकिशोर शर्मा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतराज सिंह ने भी क्षेत्र में घूम कर ई चालान काटे और तीन वाहन सीज किए और जुर्माना भी वसूला कुछ व्यक्तियों को चेतावनी ब घर में रहने की सलाह देकर छोड़ दिया। इस दौरान पीपलसाना के मुख्य चौराहे को बैरियर लगाकर सील कर दिया गया तथा अधिक पुलिस बल तैनात करके चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने भोजपुर की जामा मस्जिद में भी गोकशी में फरार चल रहे आरोपियों पर भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी।