पालिका के सफाई शूरवीरों को सैल्यूट-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

पालिका के सफाई शूरवीरों को सैल्यूट जिनके सहयोग से आदर्श नगर अलीगंज में चल रहा है निरतंर सेनेटाइजेशन
 हर घर हर परिवार मेरा क्योंकि में अलीगंज का बेटा उसकी सुरक्षा का मेरा दायित्व
(एटा  ) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव के लिए पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के निर्देशन में आदर्श नगर अलीगंज के अन्दर पालिका के  सफाई शूरवीरो द्वारा जन जीवन की सुरक्षा के लिए निरतंर प्रत्येक वार्ड में द्वार द्वार केमीकल स्प्रे कराकर सेनेटाइजेशन का कार्स पालिका के सेनेटाइजेशन प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता की निगरानी में चल रहा है  ! इधर लॉक डाउन के चलते बेरोजगार हुए सर्वहारा वर्ग के गरीब मजदूरों की भोजन व्यवस्था के लिए पालिकाध्यक्ष के अपने निजी श्रोतों से जो  भोजनालय आधा दर्जन स्थानो को चिन्हित कर खुलवाऐ है वह सुचारू रूप से संचालित होते हुऐ प्रतिदिन दोनो वक्त लगभग पांच हज़ार लोगों के जीवन यापन का साधन बने हुए हैं  ! इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के द्वारा इस महामारी के दौरान कि कोई भी व्यक्ति भूखा प्यासा न रहने पाऐ, इस प्रक्रिया में जिला प्रशासन द्वारा जो भोजन किट आदि उपलब्ध करायी गयी है वह जरूरत मदों तक चिन्हित कर उनके घरों तक पहुंचाने की कार्यवाही की गयी है और आगे भी जारी रहेगी  !ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू से वैश्विक महामारी को लेकर हुई एक खास मुलाकात के दौरान उन्होने कहा कि मुझे नगर के हर वर्ग ने अपना सम्पूर्ण विश्वास व्यक्त कर प्यार व आशीर्वाद देकर नगर पालिका परिषद का मुझे अध्यक्ष चुना ये अलग बात है ,लेकिन मैं यह कभी नहीं भूल सकता कि मेरा बचपन अलीगंज की गलियों में बीता है, में अलीगंज का बेटा हूं और बेटा होने के नाते मेरा दायित्व बनता है कि विपत्ति के दौरान में अपनों के साथ जिस लायक भी हूं, बुजुर्गो, माताओं बहिनों व भाइयों, मित्रों के साथ मानवीय संवेदना की भावना से खडा नजर आऊं  ! ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने कहा कि भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के  यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी के द्वारा कोरोना महामारी को नेस्तनाबूद करने का जो मंत्र सोशल डिसटेन्स व मॉस्क पहनने एवं घर पर ही रहने का हम भारतीयों को दिया गया ,उसमे लॉक डाउन के चौथे चरण से पूर्व व्यापक सफलता प्राप्त हुई है  ! इन्हीं महापुरोधाओं की प्रेरणा पाकर जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0.अजय अग्रवाल के संयुक्त व जीदार प्रयासों से ही एटा जिले को जनसहयोग से कोरोना मुक्त करने में कामयाबी मिली है   !  पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने इस दौरान कोविड-19 से फाईट करने वाले पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्वायत्तशाषी निकायों के उन योद्दाओं को सैल्यूट किया है जिन्होंने अपने घर परिवार को तिलांजलि देकर जन जीवन को सुरक्षित रखने के लिए प्राथमिकता देते हुए अपने भी जीवन की परवाह नही की  !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks