अलीगढ ब्रास स्टेचू एंड आर्टवेयर सप्लायर एसोसिएशन की आज एक मीटिंग-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

 अलीगढ ब्रास स्टेचू एंड आर्टवेयर सप्लायर एसोसिएशन की आज एक मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग जूम ऐप पर हुई ।
जिसमें सभी मूर्ति कारोबारियों ने कोविड-19 का व्यापार पर प्रभाव और भविष्य में नए प्रारूप पर चर्चा की। सभी ने एक मत से कारोबार से सम्बंधित प्रत्येक कारीगर व कर्मचारी की यथा संभव मदद के लिए संकल्प लिया ।
प्रधानमंत्री जी की लोकल को प्रोत्साहन के अंतर्गत मूर्ति कारोवार को कैसे ऊंचाई दी जाय इस विषय पर गंभीर मंथन हुआ, सभी ने मुखयमंत्री जी के स्वदेशी मूर्तियों को बढ़ावा देने के विचार का स्वागत किया । मार्गदर्शक अशोक यादव जी ने विचार रखा कि अगर सरकार पीतल की मूर्तियों से भी जीएसटी हटा दें तो इस सूक्ष्म कारोबार को भी सहारा मिल जायेगा ।
एमएसएमई को सरकार के आर्थिक पैकेज का सभी व्यापारियों ने सराहा तथा बताया की इस से कारोबारियों को लॉकडाउन के बाद कारोबार करने में बहुत सहयता मिलेगी ।
सभी कारोबारियों ने शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री चंद्र शेखर सराफ जी व अन्य कारोबारी भाइयों के निधन पर शोक सम्बेदना भी प्रकट की व 2 मिनिट का अपने अपने स्थान पर मोन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की । सभी ने Covid 19 के कारण हुए इस क्षति पर खेद जताया व अन्य सभी को सुरक्षित रहने के लिए संकल्प लिया ।
जूम ऐप  सभा में अध्यक्ष विपिन विहारी गुप्ता ,सचिव हनुमंत राम गाँधी, कोषाध्यक्ष  कपिल कुमार वार्ष्णेय,  संजीव गुप्ता, आशु गुप्ता, विनीत गुप्ता, राहुल गुप्ता, निपेंद्र पाल सिंह, दिनेश यादव, मोहित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मोहित राठी, अनिल कुमार आदि ने भाग लिया ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks