दो पहिया वाहनों के सघन चैकिंग अभियान से शहर में हडकंप, हुऐ सैकड़ों चालान से भारी राजस्व की प्राप्ति
एटा ! आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अचानक शहर के सभी पुलिस चौकी क्षेत्रों में सीओ सिटी राजकुमार सिंह व इंस्पेक्टर कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में दोपहिया वाहनों के सघन चैकिंग अभियान से शहर भर में वाइक सवारों में हडकंप के हालात देखे गये !

लॉक डाउन के दौरान पुलिस के इस अभियान में चेहरे पर मॉस्क पहने समाचारों का कवरेज करते हुए एक दो पत्रकार भी भूलवश झपेटे में आ गए, लेकिन चेहरे से मास्क हटाकर पहचान होते ही वह ग्रीन सिगनल पाकर अपने कार्य मे जुट गए ! सीओ सिटी ऑफिस के सामने जीटी रोड पर तेज तर्रार महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती कंचन कटियार को देख दोपहिया वाहनों के चालक अपना रास्तेे का रूख बदलते देखे गये ,लेकिन जो भी चैकिंग की गिरफ्त में आया उसे अपना चालान कटवाना ही पडा ! शहर के अलीगंज तिराहे स्थिति जीटी रोड पर मंडी चौकी इंचार्ज श्री हरेंद्र सिंह ने अपने हमराह कांस्टेबल रवीश कुमार होमगार्ड राजेश कुमार होमगार्ड संदीप कुमार सहयोगी टीम द्वारा द्वारा एक दर्जन के आसपास किए चालान काटे तो वहीं गोदाम चौकी इंचार्ज अमरीश त्यागी द्वारा जीटी रोड के हाथी गेट चौराहे पर अपने कड़े तेवरों को दिखाते हुए अपनी सहयोगी टीम के साथ एक दर्जन के आसपास चालान किऐ !सुनहरी नगर पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने भी अपने भी अपने सहयोगी कॉस्टेबल देवेंद्र कुमार के सहयोग से कई दुपहिया वाहनो के चालान किऐ !टी एस आई बचन सिंह के भी तेवर किसी से भी कम होते हुए नजर नहीं आए उनके द्वारा भी दो पहिया वाहनो के जबर्दस्त चालान किऐ गए ! कोतवाली नगर में तैनात एस आई रेणुका सिंह द्वारा भी 1 दर्जन से अधिक किए गए चालान किऐ गए तो वही शहर के एक बडे क्षेत्र को अपने आगोश में समेटे मिनी कोतवाली समझी जाने वाली पुलिस चौकी पटियाली गेट के तेज तर्रार इंचार्ज उपनिरीक्षक दिनेश सिहं ने भी अपने हमराह कास्टेंबल सतीश चन्द्र यादव के साथ लॉक डाउन का उलघंन व फिजूल में वाइको पर बे-खौफ होकर लापरवाही से घूमने वाले लगभग दो दर्जन दोपहिया वाहनों के चालान काटकर कोतवाली नगर भेजा !
About The Author
Post Views: 19