पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी कराया अलीगंज को सेनेटाइज
————————————
(एटा ) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए काग्रेंस पार्टी के दिग्गज नेता एवं भारत सरकार के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के द्वारा भी अपने लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विधान सभा क्षेत्र अलीगंज के कस्बे मे तहसील परिसर सहित कई स्थानों पर केमीकल स्प्रे का छिडकाव करवाते हुऐ नगरवासियों को कोविड-19 से राहत दिलाने की पहल की ! काग्रेंस के एआईसीसी प्रकाश प्रधान के निर्देशन में अलीगंज के कस्बाई इलाकों मे दिनेश यादव, विजय प्रताप शाक्य, राजेश शाक्य, रज्जाक खान आदि काग्रेंस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सेनेटाइजेशन कराते हुए नगर को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं !