मुंगरा में क्वॉरेंटाइन सेंटर पर मजदूर की मौत से हड़कंप

*मुंगरा में क्वॉरेंटाइन सेंटर पर मजदूर की मौत से हड़कंप*
जौनपुर। कोरोना वायरस के चलते जहां पूरे देश में दहशत का माहौल कायम हैं। वही मुंगरा बादशाहपुर स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में एक युवक की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गयी।
जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर प्रदीप कुमार पुत्र पूर्णमासी राम उम्र 34 वर्ष ग्राम नाथूपुर थाना जफराबाद थाना जाफराबाद जिला जौनपुर का निवासी जो 5 माह पहले मुंबई खाने- कमाने के लिए घर से मुंबई गया था।
मृतक एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था । लॉक डाउन के चलते फैक्ट्री बंद हो जाने के नाते फैक्ट्री मालिक फैक्ट्री ने निकाल दिया था। जिसके कारण उनको अपने गांव वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। बीते 1 हफ्ते पहले उसे बुखार होने के कारण उसे ट्रेन से यात्रा करने के लिए रोक दिया गया था। किंतु बीते 3 दिन पहले ज़िद करके यदा-कदा लोकमान्य ट्रेन के द्वारा वह बीते गुरुवार को लगभग 11:00 बजे प्रयागराज पहुंचा वहां से सरकारी बस द्वारा मुंगरा बादशाहपुर में सार्वजनिक इंटर कॉलेज में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर उसे रखा गया था जहां आज शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना पाते ही सारे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और वहां पर पहुंची स्वास्थ टीम ने पीपीआई किट के माध्यम से मौत के कारण की जांच करना शुरू कर दिया ।डॉक्टर आरपी सिंह ने बताया कि मृतक मजदूरी की पहले से ही तबीयत खराब चल रही थी सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मृतक व्यक्ति की सूचना पाते ही उसके परिजन को क्वारंटीन सेंटर पर पहुंच गये। मृतक के परिजनों के अनुसार 3 साल पहले मृतक की शादी हुई थी जिससे एक छोटा बच्चा भी है। इसके पिता की भी मौत 7 साल पहले हो चुकी है । घर में कमाने के लिए सिर्फ व्यक्ति था जो आज वह भी चला गया। घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया ।घटना के बारे में मृतक के परिजन से जानकारी लेते हुए एसडीएम मछली शहर अमिताभ यादव हिदायत देते हुए को कहा कि लेखपालों की ड्यूटी हटाकर वीडियो अस्तर की 8 घंटे की ड्यूटी लगाई जाए।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks