केंद्र सरकार को किसी भी जिले को ग्रीन, ऑरेंज और रेड जॉन घोषित करने का अधिकार

*#Etah Corona Update…..*

आज कुछ सोसल ग्रुप्स और सोसल साइट्स पर एटा जनपद ग्रीन जोन में आया सम्बन्धित खबर को पोस्ट किया जा रहा हैं। इस खबर के सम्बंध में अवगत कराना चाहता हूँ कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 21 दिनों में यदि कोई कोरोना का मरीज जनपद को नहीं मिलता है तब शासन की गाइड लाइन के अनुसार शासन जनपद को ग्रीन जोन में कर सकता हैं। फिलहाल हम यह नहीं कह सकते कि एटा ओरेंज जोन से ग्रीन जोन में हो गया हैं। हम केवल यह कह सकते हैं कि एटा कोरोना मुक्त हो गया है। केवल केंद्र सरकार को किसी भी जिले को ग्रीन, ऑरेंज और रेड जॉन घोषित करने का अधिकार है।
डॉ. एस. सी. नागर, नोडल ऑफिसर कोविड-19 ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी अंतिम कोरोना रोगी खेतपाल सिंह की अंतिम रिपोर्ट अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य विभाग एटा को प्राप्त नहीं हुई है। सम्भवतः रिपोर्ट शाम तक प्राप्त हो जाएगी, इसके बाद ही पता चलेगा कि जनपद कोरोना मुक्त हुआ या नहीं। लोकमन सिंह, मलेरिया अधिकारी ने बताया कि सैम्पल रिपोर्ट आने बाद ही जिले की रिपोर्ट को शासन स्तर पर भेजा जाएगा। उसके बाद कि कोई भी कार्रवाही अमल में लायी जाएगी। खेतपाल सिंह की अगर रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उसे आज ही घर भेज दिया जाएगा। जहां वह कुछ दिनों के लिए होम कोरंटीन रहेगा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks