प्रवासियों के लिए मुरादाबाद से 50 रोडवेज बसें लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इन बसों में दस एसी बसों को भी भेजा गया है। अब पंद्रह दिन तक रीजन की सभी 150 रोडवेज बसें लखनऊ में रहेगी । लखनऊ में आ रहे प्रवासियों को घरों तक भेजने के लिए सरकार ने हर रीजन से बसें मंगवाई है।
मुरादाबाद रीजन से दो पार्ट में अब तक 150 बसों को भेजा जा चुका है। दो दिन पहले मुरादाबाद से 100 बसों की खेप भेजी गई। इसके बाद गुरूवार तड़के से लखनऊ की डिमांड पर 50और बसों को लखनऊ रवाना किया गया। इन बसों दस एसी बसें भी है जिनको भेजा गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद क्षेत्र,अतुल जैन ने बताया कि लखनऊ भेजी गई सभी डेढ़ बसें पंद्रह दिन वहीं रहेगी। लखनऊ में पहुंचने वाले प्रवासियों को ठिकानों तक पहुंचाने के बाद ही सभी रीजन अपने डिपो को लौटेंगी।