अपने घर आयी प्रवासी गर्भवती महिला की बच्चे सहित मौत

*कोंच* अपने घर आयी प्रवासी गर्भवती महिला की बच्चे सहित मौत हो जाने की घटना सामने आयी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगुटा निवासी योगेश कुमार अपनी पत्नी 24 बर्षीय मनीषा एवं एक बच्चे के साथ काफी समय से झारखंड में रहकर काम धन्धा करता था और कोरोना संक्रमण के चलते जारी लॉक डाउन में उक्त सभी बीते रोज मंगलवार को ही वापस अपने घर लौटे थे।लोगों ने बताया की वापस घर आते समय उक्त लोगों ने करीब 100 किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय की जिससे तेज धूप व भूख प्यास से करीब 8 माह की गर्भवती मनीषा की हालत बिगड़ गयी और घर आते ही उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी जिसके बाद मनीषा की भी हालत बिगड़ गयी और परिजन कुछ कर पाते इससे पहले ही मनीषा की भी मौत हो गयी।उक्त मामले को लेकर किसी व्यक्ति ने देवर द्वारा मनीषा की जहर देकर मार डालने की सूचना पुलिस अधीक्षक को सोशल साइट के माध्यम से दे दी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष योगेन्द्र पटेल ने मौके पर जाकर अपनी जाँच पड़ताल की और मृतका की चल रहीं अंतेष्टि की तैयारियां रुकवा दीं।थानाध्यक्ष ने ग्राम खरूसा निवासी मृतका के पिता को मौके पर बुलाया।पिता ने पुलिस के समक्ष कहा कि उसे अपने दामाद योगेश सहित अन्य परिजनों से कोई शिकायत नहीं है और उसकी बेटी की स्वाभाविक मौत हुई है इसलिये वह पोस्टमार्टम सहित कोई कार्यवाही करना नहीं चाहता है ।मौके पर पहुँचे नायब तहसीलदार संजय कुमार एवं थानाध्यक्ष की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भर लिया।बताया गया कि मनीष की शादी सात वर्ष पूर्व 13 मार्च 14 को हुयी थी।जिसके एक बच्चा भी था।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks