रोडवेज बस की व्यवस्था की ,आज शाम 6:00 बजे हरदोई ,सीतापुर के लिए रवाना किया,रास्ता भटके मजदूर

एटा ।हरियाणा गुड़गांव से पैदल एवं रोडो़ पर चल रहे ट्रक अन्य वाहनों की मदद से अपने घर जिला हरदोई के रहने वाले मजदूर रास्ता भटकने के कारण जलेसर में पहुंचे।
आपको बता दें कि आज सुबह 6:00 बजे के करीब एसडीएम जलेसर भ्रमण के दौरान आगरा चौराहे पर पहुंचे तो देखा कि आगरा चौराहे से छोटे-छोटे बच्चों के साथ 25 लोग सिर पर सामान रखकर पैदल-पैदल जा रहे हैं एसडीएम जलेसर ने अपने ड्राइवर विवेक प्रजापति को भेजकर पूरी जानकारी कराई यह लोग कौन हैं और कहां जा रहे हैं तो जानकारी हुई कि यह लोग हरियाणा गुड़गांव में मजदूरी करते थे और कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन में
यह परेशान होकर मजदूरी का कार्य न मिलने के कारण पांच दिन पहले हरियाणा से चलकर आज सुबह पैदल पैदल भटकते हुए जलेसर में आ गए हरदोई , सीतापुर जाना है । जलेसर एसडीएम अरुण कुमार एवं जलेसर तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी ने तत्काल इन लोगों से वार्ता की वार्ता के बाद पता चला कि 2 दिन से इन लोगों ने कुछ भी नहीं खाया है इनको जलेसर तहसील परिसर में लेकर आए । और जलेसर तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी ने एवं जलेसर एसडीएम अरुण कुमार ने इनके नहाने ,धोने की व्यवस्था की , खाना खिलाया, जिला अधिकारी एटा से वार्ता कर रोडवेज बस की व्यवस्था की ,आज शाम 6:00 बजे हरदोई ,सीतापुर के लिए रवाना किया बस रवाना होते समय विधायक संजीव दिवाकर भी पहुंचे और मजदूरों को अपने हाथों से खाने के पैकेट देकर रोडवेज बस में बिठाया । खाने आदि की संपूर्ण व्यवस्था देखी । जलेसर एसडीएम अरुण कुमार, बीजेपी विधायक संजीव दिवाकर ,जलेसर तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी ने बस से जाते हुए मज़दूरों को हाथ हिलाकर कर कहा कि आप की यात्रा मंगलमय हो

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks