*एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट व गौवध अधि० में वांछित चल रहा 15000 रुपये का इनामिया अभियुक्त मौ० सलमान अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15000 रुपये के इनामिया अभियुक्त मौ० सलमान को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 13.05.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना नयागांव पर पंजीकृत *मुअसं- 76/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15000 रुपये के इनामिया अभियुक्त मौ० सलमान पुत्र मौ० इरफान निवासी नागा सैय्यद, निजामुद्दीनपुर,थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद* को अवैध असलहा कारतूस सहित तमरौरा मोड़ के पास से समय करीब 12.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव, एटा पर *मुअसं- 110/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-*
*1-* मौ० सलमान पुत्र मौ० इरफान निवासी नागा सैय्यद, निजामुद्दीनपुर,थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद।
*बरामदगी:-*
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह
2- उ.नि. अरविंद कुमार
3- आरक्षी हेमन्त कुमार