ब्रेकिंग न्यूजः डा.जावेद के घर और कैलाश गली को किया गया सील
अलीगढ़। कोरोना मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। जेएन मेडीकल काॅलेज से आयी 7 लोगों की रिपोर्ट में 3 लोगों को कोरोना पाॅजिटिव की रिपोर्ट आयी है। जिसमें 28 वर्षीय अरूण, 20 वर्षीय बाॅबी व डा.जावेद 55 वर्षीय को कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी मरीज थाना देहली गेट क्षेत्र के हैं यहां कोरोना के जिले में सबसे 32 ज्यादा मामले हैं। आपको बतादे जिला प्रशासन द्वारा इन सभी मरीजों की 9 मई को सैम्पलिंग कराई गई थी। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह निरंतर कोरोना पर काबू पाने के लिए प्रयासरत है उन्होंने मंगलवार को सर्राफा कारोबारी की मौत के बाद 3 थाना क्षे़त्रों में सम्पूर्ण लाॅकडाउन की घोषणा कर दी है। इस साथ ही पूरे क्षेत्र में निरंतर सैनेटाइजिंग और सैंम्पलिग कराई जा रही है। एक ही परिवार के दो लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पूरा इलाका स्थानीय पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है।