*ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में दिनदहाड़े 21 लाख की लूट*
◾बाइक पर सवार होकर आए थे नकाबपोश बदमाश
◾21 लाख,17 हजार, 400 रुपये लूट कर ले गए
◾ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की दामोदरपुरा शाखा का मामला
◾बदमाश बैंक में मौजूद चार कर्मचारियों के मोबाइल छीनकर उन्हें बाथरूम में बंद करके भाग निकले
◾घटना की जानकारी पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मौके पर पहुंचे
◾जिलेभर में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी
◾पुलिस बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
दामोदरपुरा स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में मंगलवार दोपहर करीब 2.35 बजे लंच के बाद जैसे ही बैंककर्मियों ने गेट का चैनल खोला, तभी चार बदमाश बैंक में घुस गए। सबके मुंह पर कपड़े बंधे हुए थे।
कैशियर सृष्टि सक्सेना के पास जाकर बदमाशों ने तमंचा निकाला और अन्य कर्मचारियों पर भी तमंचे तान दिए। बदमाशों ने कर्मचारियों को धमकी दी और कैशियर को साथ लेकर सारा कैश इकट्ठा किया। सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनने के बाद उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश कैश लेकर मोटरसाइकिलों से भाग निकले।
कर्मचारियों ने किसी तरह बैंक मैनेजर को फोन किया और पुलिस को सूचना दी। मैनेजर प्रभात कुमार ने बताया कि वह किसी काम से एक अन्य शाखा में गए थे। सूचना पर उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सदर सत्यपाल सहित क्षेत्राधिकारी शहर आलोक दुबे, पुलिस अधीक्षक शहर अशोक मीणा मौके पर पहुंच गए।
बाद में एसएसपी गौरव ग्रोवर और आईजी ए. सतीश गणेश ने भी मौका मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि चार बदमाश बैंक से 21 लाख, 17 हजार, 400 रुपये लूट कर ले गए हैं। पुलिस बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks