*कोरोनावायरस के विरुद्ध माननीय सलमान खुर्शीद पूर्व विदेश मंत्री भारत सरकार ने अलीगंज को सेनेटाइज कराने के लिए उप जिलाधिकारी अलीगंज श्री पी एल मौर्य की ली अनुमति, कार्य प्रारंभ ।*
*सामाजिक कार्य के लिए सलमान खुर्शीद का जताया आभार।*
*कोरोना मुक्त भारत अभियान को सफल बनाते हुए फर्रुखाबाद लोकसभा के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा समस्त क्षेत्र सैनिटाइजेशन कराने का कार्य उनके प्रतिनिधि प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में उप जिला अधिकारी श्री पी एल मौर्य की अनुमति के बाद कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है यह कार्य नवीन तहसील परिसर अलीगंज से उप जिलाधिकारी अलीगंज श्री पी एल मौर्य के साधिन्य में प्रारंभ हुआ।इस दौरान सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया।*
*उनके प्रतिनिधि प्रकाश प्रधान ने कहा कोरोना वायरस के खिलाफ सफाई और सोशल डिस्टेंस महत्वपूर्ण हथियार है सभी लोग इसका पालन करें।*
*यह लड़ाई बड़ी है सभी लोग महत्वपूर्ण कार्यों से ही बाहर आएं अन्यथा की स्थिति में घर पर रहे सुरक्षित रहे।इस दौरान कांग्रेस कमेटी के दिनेश कुमार यादव राजेश कुमार शाक्य धर्मेंद्र कुमार सत्यवान राजपूत उपस्थित थे छिड़काव का कार्यकांग्रेस कार्यकर्ता श्री चंद्रेश यादव कर रहे थे।*