
*#Etah….*शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह के जीवन और संघर्ष पर डाल प्रकाश* माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शहीद क्रान्तिकारी सरदार भगत सिंह के शहीद दिवस पर जनपद एटा के शहीद स्मारक पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहाद्त को याद करते हुए श्रद्धांजली दी। सचिव द्वारा भगत सिंह के जीवन और संघर्ष के बारे में आम-जन को विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि इन वीर सपूतों की शहादत ने करोडों युवाओं को स्वाधीनता आंदोलन के लिए प्रेरित किया इनका सर्वाेच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। इस अवसर पर पैनल अधिवक्तागण, सत्यवीर सिंह, मीडिएटरगण योगेश कुमार सक्सैना, पीएलवी विकास शर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।