शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला मध्य प्रदेश शासन ने किए जांच के आदेश.!!

!!.बुंदेलखंड में शिक्षा माफियाओं के सरताज छतरपुर जिला शिक्षा अधिकारी एसके शर्मा व जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी आरपी लखेरा का मायाजाल: शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला मध्य प्रदेश शासन ने किए जांच के आदेश.!!

भोपाल l बुंदेलखंड में शिक्षा विभाग की दयनीय स्थिति है, शिक्षा माफियाओं का सरताज छतरपुर जिला शिक्षा अधिकारी एसके शर्मा एवम जिला शिक्षा केंद्र छतरपुर के डीपीसी आरपी लखेरा के विरुद्ध मध्य प्रदेश शासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं l छतरपुर जिले में मनमर्जी करने और शासन के आदेशों को ना मानने के मामले में शिक्षा विभाग हमेशा चर्चा में रहा है l छतरपुर जिला शिक्षा अधिकारी एसके शर्मा द्वारा माया जाल फैलाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है l वही जिला शिक्षा केंद्र छतरपुर के डीपीसी आरपी लखेरा के द्वारा कई अनियमितताएं की अब विभागीय जांच की जाएगी लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि जब भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी आरपी लखेरा खुद पद पर हैं तो कैसे उनकी विभागीय जांच निष्पक्ष तरीके से होगी, हाल ही में बीआरसी रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त ने पकड़ा है l खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह से शिक्षा विभाग में धांधली और भ्रष्टाचार होता है, जिला शिक्षा अधिकारी एसके शर्मा एवं डीपीसी आरपी लखेरा के द्वारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, बीएसी, सीएससी की प्रतिनियुक्ति में अनियमितता एवं नियम विरुद्ध वरिष्ठता सूची तैयार ना कर मनमाफिक लोगों को पद पर नियुक्त किया गया l
निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है l केजीबीबही छात्रावास बमीठा की बाउंड्री वॉल निर्माण स्वीकृति में अनियमितता पाया जाना, निशुल्क पाठ्य पुस्तक परिवहन में अनियमितता एवं वित्तीय नियमों का पालन नहीं कराया गया, जिला अंतर्गत मॉनिटरिंग हेतु अधिग्रहण किए गए वाहन के देयकों का अनियमित भुगतान कराया गया,
कर्मचारियों को नोटिस जारी कर समक्ष अधिकारी से कार्यवाही l मॉनिटरिंग एवं अन्य स्त्रोतों से अनियमितता की सूचना प्राप्त होने पर कर्मचारी व संस्थाओं को नोटिस तो जारी किए गए पर नोटिस जारी करने के उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई नहीं की गई, अशासकीय शालाओं में फीस प्रतिपूर्ति में की गई अनियमितताएं और फीस प्रतिपूर्ति में भेदभाव किया गया ,
इन मामलों में जिला शिक्षा अधिकारी एसके शर्मा एवं डीपीसी आरपी लखेरा के द्वारा भारी अनियमितताएं पाई गई है जिसकी जांच कमिश्नर के द्वारा की गई है अब विभागीय जांच जीडी के द्वारा की जाएगी लेकिन डीपीसी की जांच तभी संभव है जब वह अपने पद पर ना रहे। वही छतरपुर जिला शिक्षा अधिकारी एसके शर्मा के विरुद्ध लोकायुक्त में शिकायत की गई है l मध्य प्रदेश शासन ने जांच के आदेश जारी किए हैं l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks