*#Etah…**शासन के निर्देशानुसार मई माह में अतिरिक्त निःशुल्क चावल एवं चने का होगा वितरण*
डीएम सुखलाल भारती के निर्देशन में जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि शासन द्वारा वर्तमान में कोरोना महामारी की समस्या के दृष्टिगत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों को उनके राशनकार्ड में दर्ज यूनिट के सापेक्ष माह मई 2020 में दिनांक 15.05.2020 से दिनांक 25.05.2020 के मध्य अतिरिक्त निःशुल्क चावल प्रति यूनिट 05 किलोग्राम एवं 01 किलोग्राम चना उपलब्ध कराया जायेगा।