नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन सफाई कर्मचारियों का हो दस लाख का स्वास्थ्य बीमा विनोद इलाहाबादी
आगरा उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी के नेतृत्व में नगर आयुक्त अरुण प्रकाश से सफाई कर्मचारियों का दस लाख रुपये का स्वास्थ्य उपचार बीमा कराने की मांग को लेकर सोमवार को ज्ञापन सौंपा जब भी किसी सफाई कर्मचारी के साथ कोई दुर्घटना घटित होती है या उसको कोई गंभीर बीमारी होती हैं तो वह आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अच्छा उपचार नहीं करा पाता है और कर्जदार होकर भी जिंदगी से हार जाता है कभी कभी तो कर्मचारियों का मकान तक गिरवीं रख जाता है और रुपए के अभाव में सही इलाज न मिलने के कारण परिजनों को कर्जदार बनाकर मौत के मुंह में पहुंच जाता महासंघ मांग की कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का एक ऐसा स्वास्थ्य उपचार बीमा कराया जाये जिससे गंभीर बिमारी एवं आकस्मिक दुर्घटना होने पर उनका उपचार उच्चस्तरीय निजी अस्पतालों में हो सके क्यूंकि ज्यादातर सफाई कर्मचारी असाक्षर हैं इसी वजह से अपना सरकार से मिलने वाले चिकित्सा सुविधा लाभ का भुगतान नहीं ले पाता है महासंघ की मांग है किउनको रुपये की कमी के कारण मौत के मुंह से एवं कर्जदार होने से बचाकर उनको भी पढ़ाएं लिखाएं संवर्गो के कर्मचारियों की भांति सम्मान पूर्वक जिंदगी जीने अवसर प्रदान करें इस पुनीत कार्य के लिए महासंघ आपका सदैव आभारी रहेगा नगर आयुक्त ने दिए एफ ओ को अग्रिम कार्यवाही के निर्देश ज्ञापन देने वालों मे विनोद इलाहाबादी राजकुमार विद्यार्थी रोहित लवानियां सौनू चौहान चौधरी सपन सिंह हरीबाबू वाल्मीकि बोबी नरवार सुमित चौहान चौधरी धर्मराज चौधरी शनीराज प्रधान विनेश नरवार धर्मेन्द्र ब्रहम बोबी बशीम आनन्द कोमल चन्दर पवार योगेन्द्र सिंह राहुल बघेल हर्मेश मुंशव अमित विकास पाठक रंजीत सिंह नरवार अमित नरवार चौधरी तेजवीर सिंह अमित चंचल रेशम चाहर रवि चंचल अवधेश उपाध्याय जौन अब्राहम राजेश चौहान राजकुमार जादौन आदि लोग मौजूद थे